!!भजन!!मन सीतराम जप लो घड़ी घड़ी ,
है भव रोग मिटाने वाली राम नाम एक सफ़ल जड़ी ..
मन सीताराम......
भक्ति ग्यान बैराग्य मिलेगा,बात बनेगी सब बिगड़ी..
मन सीताराम......
जीवन में आती हरियाली,जब राम नाम रस लगे झड़ी..
मन सीताराम.......
नाम प्रभु का कभी ना लेता ,बातें करता बड़ी बड़ी..
मन सीताराम....
जन '' राजेश '' वो सफ़ल जिंदगी, जुगल चरण जो आन पड़ी..
मन सीताराम जपलो घड़ी घड़ी.....
🙏परम पूज्य महाराज श्री राजेश्वरानंन्द जी🙏
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें