रविवार, 1 सितंबर 2019

!!भजन!! 
 सोहें कनक सिंहासन   सीताराम निहार,  सजनी
जिनके चरण- कमल में बैठे, पवनकुमार,सजनी
चापें चरण, नयन बरसावें,   प्रेमरस धार, सजनी
शिवजी दासभाव हित, लिए स्वयं अवतार,सजनी
सोहें कनक सिंहासन

ठाढ़े छत्र लिए, कर भरत,भक्ति भण्डार, सजनी
रिपुदमन डुलावैं चँवर,   हाेंय बलिहार,  सजनी
सोहैं  कनक सिंहासन

लीन्हें लखनलाल,कर विजन,करत हैं बयार, सजनी
बाबा  तुलसी,  प्रेमसे,  जय जय रहे उचार, सजनी
सोहैं कनक सिहासन

विनती  करत  दीन  'राजेशहु',   बारम्बार, सजनी
हमरे हृदय कमल में, बसैं युगल सरकार, सजनी
सोहैं कनक सिंहासन

सोहै कनक सिंहासन सीताराम, निहार सजनी
जिनके चरणकमल में, बैठे, पवनकुमार, सजनी
सोहैं कनक सिंहासन
🙏परम पूज्य महाराज श्री राजेश्वरानंन्द जी🙏

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें