!!भजन!!
सीताराम जी की प्यारी रजधानी लागे
मोहे मीठो-मीठो सरयू जी को पानी लागे
धन्य कौशला धन्य कैकयी धन्य सुमित्रा मैया
धन्य भूप दसरथ जी के आंगन खेलत चरिउ भैया
मीठी तोतली रसीली प्रभू वाणी लागे.....
मोहे मीठो मीठो सरयू जी को पानी लागे
रंगमहल हनुमान गढी, मणि राम छावनी सुन्दर
स्वयं जगत के मालिक बैठे कनक भवन के अंदर
सीताराम जी की शोभा सुखखानी लागे....
मोहे मीठो मीठो सरयू जी को पानी लागे
सहज सुहावन जन्मभूमि श्री रघुबर रामलला की
जानकी महल शुचि सुन्दर शोभा लछ्मन जू के किला की
यहाँ के कण कण से तो प्रीति पुरानी लागे.....
मोहे मीठो मीठो सरयू जी को पानी लागे
जय सियाराम दण्डवत भैया,मधुरी बानी बोले
करें कीर्तन संत मगन मन गली गली में डोले
सीताराम नाम धुन प्यारी मस्तानी लागे.....
मोहे मीठो मीठो सरयू जी को पानी लागे
प्रभू पद प्रीति प्राप्त करते सब पीकर श्रीहरि रस को
जन '' राजेश '' रहे नित निर्भय फ़िकर कहो क्या उसको
जिसको माता पिता रघुराज सिया महारानी लागे.....
मोहे मीठो मीठो सरयू जी को पानी लागे
सीताराम जी की प्यारी रजधानी लागे मोहे......
🙏परम पूज्य महाराज श्री राजेश्वरानंन्द जी🙏

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें