- !!भजन!!
सीताराम सीताराम सीताराम गाये जा,
राम जी के चरणों में मन को लगाये जा..
छोड़ सभी रिश्ते बस मान यही नाता
पिता रघुनाथ जी श्री जानकी जी माता
इसी भाव गंगा में डुबकी लगाये जा..
सीताराम..
दुनिया भर में काहे भटकता,
द्वारे द्वारे सीस पटकता
राम जी के द्वार पर ही अलख जगाये जा..
सीताराम.....
क्या आशा करना जन जन की,
दया दृष्टि सब रघुनन्दन की
प्रभु की कृपा से नित मौज उड़ाये जा..
सीताराम......
नहि '' राजेश '' रंक कोई अपने,
ये सब खुली आंख के सपने,
सद्गुरू वचन सदा चित् लाये जा..
सीताराम सीताराम सीताराम गाये जा...
🙏परम पूज्य महाराज श्री राजेश्वरानंन्द जी🙏
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें