सोमवार, 30 मार्च 2020

!!भजन!!

!!भजन!!
*जिस दिल में आपकी याद रहे*
     *प्रभु दिल मेरा वह दिल कर दो..*

राही न सही मंजिल की तरफ,
    राही की तरफ मंजिल कर दो।।

मन में भी अनेक विकारों ने
    है डटकर डेरा डाल दिया।

निश्छल मन में यदि नेह है तो
    जन का मन भी निर्मल कर दो।।

*जिस दिल में आपकी याद रहे*
    *प्रभु दिल मेरा वह दिल कर दो...*

पाकर के आपकी भक्ति प्रभो
      रहते जो झूमते मस्ती में।

करुणा करके 'राजेश' को भी
      उन मस्तों में शामिल कर दो।।

रंग लो अपने रंग में मुझको,
     जिसमे न कुसंग का रंग चढ़े।

दुनिया के प्रेम में पागल हूँ,
      अपना करके पागल कर दो।।

*जिस दिल में आपकी याद रहे*
    *प्रभु दिल मेरा वह दिल कर दो...*

🙏परम पूज्य महाराज श्री राजेश्वरानंन्द जी🙏

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें